साहिबाबाद, ( संवाददाता ) बृज विहार रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कड़कड़ मॉडल में रेनू परिवार के साथ रहती हैं। उनके बच्चे बृज विहार स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे वह पैदल ही बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। बृज विहार रेलवे फाटक के पास पीछे से पैदल दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल लूटकर भागने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश उस पर पत्थर से हमला कर दिया। उसके घायल होने पर दोनों उसका मोबाइल लूटकर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। लोगों ने रेनू को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।
बाजार से लौटते समय युवक से मोबाइल लूटा - साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में चंदन दास परिवार के साथ रहते हैं। चंदन ने बताया कि सोमवार रात को वह भोपुरा तिराहे पर बाजार में खरीदारी करने गए थे। खरीदारी कर लौटते समय घर से फोन आ गया। वह बात करते हुए घर की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश तेजी से भाग निकले।
बदमाशों ने लूटा चेन - कांतीदेवी (55) परिवार के साथ रहती हैं। कांती देवी ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने बेटे के साथ खरीदारी करने गईं थी। घर लौटते समय पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन लूट कर भागने लगे। उनके बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक बदमाश को धर दबोचा। दूसरा बदमाश चेन लेकर फरार हो गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके उम्र के बारे में पता कर रही है।



0 comments:
Post a Comment