37 दिनों तक पुलिस को छकाने के बाद आज भी पुलिस के आंख में झोका धूल
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) भाजपा नेता गजेन्द्र भाटी हत्याकांण्ड का मास्टर माइंड पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा आज पुलिस के आंख में धूल झोंकता हुआ एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया । कोर्ट में वकील के ड्रेस में उसने समर्पण किया ।
आज अमरपाल शर्मा कुर्की की सुनवाई से पहले ही काला पेंट और सफेद शर्ट वकील के ड्रेस में एसीजेएम कोर्ट में समर्पण किया । उस समय उसने अपनी काली और मोटी मुंछ भी साफ करा रखा था । पुलिस उसे उसके वकील के चैंबर के आस-पास घेरा डाल कर इंतजार कर रही थी, ताकि सरेंडर करने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सके । लेकिन उसने अपने वकील के जुनियर वकील के साथ आरडीसी के तरफ से कोर्ट परिसर में दाखिल होकर सीधे एसीजेएम कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया, इधर पुलिस हाथ मलती ही रह गई ।
ज्ञात हो कि 2 सितम्बर को खोड़ा कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता की दो बाइक सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । सीसीटीवी के जरिए पता लगाकर पुलिस ने हत्याकांण्ड में शामिल शूटर नरेन्द्र फौजी को 11 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया । उससे पूछताछ में बताया कि पुर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने 10 लाख रूपए की सुपारी देकर हत्या कराया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी उसी ने मुहैया कराया था । फौजी के साथ राजू पहलवान भी हत्या में शामिल में शामिल था ।
पुलिस ने कुछ दिन बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया । उसने भी अमरपाल शर्मा द्वारा सुपारी देकर गजेन्द्र भाटी की हत्या कराने की बात कबूल की । पुलिस ने 11 सितम्ब्र के बाद अमरपाल शर्मा की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया । हालांकि उससे पहले ही गजेन्द्र भाटी के भाइ योगेश भाटी ने अमरपाल शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी । बाद में अमरपाल ने पुलिस को चकमा देता रहा और हाईकोट में बेल की अर्जी भी लगा दी । कोट्र ने उसे अदालत में समर्पण तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी । लेकिन कोर्ट में सरेंडर न करने पर पुलिस ने कोर्ट के अवमानना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे भगोड़ा घोषित करते हुए 25 हजार रूपए इनाम की घोषणा कर दी । अब पुलिस उसे अदालत से रिमांड पर लेकर फरारी के दौरान किस - किस जगह पर ठहरे इसकी पूछताछ करेगी।



0 comments:
Post a Comment