अनुपस्थित रहने वाले 5 अधिकारियो के वेतन रोका जाए The absence of 5 officers who are absent



सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने दिए आदेश

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने तहसील लोनी के सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले 5 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने आज लोनी में आयोजित सम्पूण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले इन अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश देते हुये कहा कि जन शिकायतो के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बक्शा नही जाएगा। अनुपस्थित अधिकारियो जिनका वेतन रोका गया है उनमें अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई, अवर अभियन्ता डूडा, परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम, सहायक निदेशक मत्स्य तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक यू0पी0एस0 आई0डी0सी0 शामिल है। 
                                                                                                                                                 
जिलाधिकारी ने कहा है कि शिकायतो का न केवल समयवद्व निस्तारण हो वल्कि उनका उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित समस्याओ का क्रास परीक्षण अन्य विभागीय अधिकारियों से कराया जा रहा है। क्रास परीक्षण में शिकायत का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी दण्डित किये जायेगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जो शिकायत मौके पर निस्तारित नही हो सकती थी उनके निस्तारण हेतु टीमें बनाकर मौके पर भेजी। सम्पूण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 36 शिकायतों में से 6 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एच0एन0 सिंह ने पुलिस सम्बन्धी शिकायतो का निस्तारण किया मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने विकास विभाग से सम्बन्धित समस्याओ का निस्तारण किया। उप जिलाधिकारी लोनी अतुल कुमार ने शिकायतो के निस्तारण में जिलाधिकारी का सहयोग किया । 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0के0 गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आर0 सी0 सक्सैना सहित विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment