साहिबाबाद, ( संवाददाता ) धनतेरस के अवसर पर सर्वानन्द संस्था ने सेक्टर-12, वसुन्धरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में साहिबाबाद गाँव के सर्वानन्द बाल विद्या मन्दिर, प्राइमरी स्कूल, सरस्वती स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कुल 56 बच्चों ने 28 के ग्रुप में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए। सभी बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।
प्रतियोगिता में श्रीमती अंजू राजवंशी और श्रीमती रीता बंसल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर संस्था द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 500रू0, 300 रू0, 200 रू0 और 100 रू0 नगद पुरस्कार तथा सभी प्रतियोगी बच्चों को 50 रू0 नगद के साथा ही प्रमाण पत्र ीाी दिया गया ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने का पुरस्कार आशुतोष और कुमारी पूजा को , द्वितीय पुरस्कार दीपा और शिवानी को तथा तृतीय पुरस्कार अमन और अंकिता को दिया गया । इसके साथ ही चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर अंकित और अविनाश काु पुरस्कृत किया गया ।
इस मौके पर विराट स्वरूप श्रीवास्तव(गुंजन)(अध्यक्ष), सरोज प्रधान(उपाध्यक्ष), कल्पना सक्सेना(उप-सचिव), रीता श्रीवास्तव(कोषाध्यक्ष), रोम श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, अभिनव सक्सेना, उत्कर्ष भाटिया, मुक्ता चैधरी, मीना मिश्रा, सत्य प्रकाश सत्तू, यदुनाथ यादव, मंगल सिंह चैहान, लल्लन पाण्डेय, इन्द्रमणी पाण्डेय, प्रतिमा श्रीवास्तव, रितेश, दीपक चैधरी, अनीता, पूजा, डॉली, पूनम, आदि मौजूद रहे।




0 comments:
Post a Comment