वार्ड 54 बसुंधरा
निकाय चुनाव का दंगल सभी पार्टियों के लिए सज्ज-धज्ज कर पूरी तरह तैयार है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी ताल ठोक रहे है। प्रत्याशी वोटरों से वादे करने में लगे हैं । मौन वोटर अभी रणभूमि में नजरें गड़ाये हुए है और प्रत्याशियों के एक - एक गतिविधियों पर उनकी पैनी नजर है। आइए आपको वार्ड 54 बसुंधरा के वोटरों से मिलाते है जिनका कहना है कि जो हमारे समस्याओं का समाधान करेगा हम उसी को वोट देंगे। मनीष पांडेय की रिपोर्ट -
बसुंधरा को बांट कर नये परिसिमन में वार्ड 54 बनाया गया है । इसमें 1, 3, 5, 7, 9 और 11 सेक्टर को रखा गया है । यहां वोटरों की संख्या करीब 14 हजार है । वोटरों का कहना है कि इस वार्ड की मुख्य समस्या सफाई और सीवरेज है । यहां की सड़क एनजीटी के आदेश पर अभी हाल में ही बनी है। पार्को का रख-रखाव सड़कों पर सफाई की कोई व्यवस्था पांच सल में नहीं दिखाई दी है । कभी - कभी सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़को पर बहता है । खराब स्ट्रीट लाइट भी एक समस्या है ।
सी0पी0शर्मा - सेक्टर - 3/1254 निवासी सी पी शर्मा का कहना हे कि सबसे महत्वपूर्ण समस्या यहां मच्छरों का बना हुआ है, क्योंकि यहां फोंगिग नहीं होती । रेल विहार के सामने स्ट्रीट लाईट नहीं जलती, शाम होते ही अंधेरा छा जाता। पेड़ों की शखायें विधुत तारों को स्पर्श करती है जिससे हमेशा चिंगारी निकलता रहता है । कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है ।
एस0 सी0 शर्मा - सेक्टर - 3/830 निवासी एस सी शर्मा का कहना है कि आदर्शषीला स्कूल के बगल में खाली पड़ी जमीन समुदायिक भवन के लिए है । पिछले कई वर्षो से यहां के निवासी समुदायिक भवन निमार्ण की इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया । बर्षा के मौसम में पानी की निकासी न होने से करीब 30 इंच सड़को पर पानी भर जाता है । क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए शाम के समय बैठने तथा पठन - पाठन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ।
आर0 पी0 गुप्ता - सेक्टर - 3/ 827 निवासी आर पी गुप्ता का कहना है कि लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे तथा मेरे मकान के सामने पड़ी खाली जमीन स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित की गई थी । इय जमीन पर बड़ी - बड़ी झांड़ियां खड़ी है। कुछ जमीन पर जुग्गी - झोपड़ी पड़ी हुई है। झाड़ियों के बीच लोगों ने शौचालय स्थान बना रखा है। हमेशा बड़े - बड़े झाड़ियों के कारण सांप, बिच्छू व अन्य कीड़े- मकोडों का डर बना रहता है । अवारा पशुओं का यहां जमघट लगा रहता है ।
एस0 के0 शर्मा - सेक्टर -3/829 निवासी एस के शर्मा का कहना है कि पार्को के रख् - रखाव का निगम द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सड़को व पार्को पर झाडू लगाने वाले नहीं आते। मच्छरों से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है । उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को से शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
महेन्द्र चैधरी - पूर्व पार्षद - पांच साल में सभी सेक्टरो का हमने हमेशा घ्यान रख समस्याओं का निपटारा कराया । जो भी लोगों ने मुझे काम सौंपा उसे पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया ।







0 comments:
Post a Comment