नई दिल्ली : रेलवे ने हाल ही में समय सारिणी से लेकर कुछ ट्रेनों के नंबर में बदलाव किए हैं. इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के अलावा टिकट बुकिंग को भी सुविधाजनक बनाया है. इस बीच भोपाल रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव किए हैं. भोपाल रेलवे की तरफ से किए गए चेंजिंग से आप फ्री में भी यात्रा कर सकते हैं. दरअसल रेलवे ने कैशलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है.
इस योजना के तहत यदि आप 'भीम एप' के जरिए टिकट बुक कराते हैं तो आपको फ्री में यात्रा करने का मौका मिल सकता है. कैशलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए भोपाल रेलवे की तरफ से 'भीम' के माध्यम से टिकट कराने वाले के लिए रेलवे ने पुरस्कार योजना शुरू की है. लेकिन इसमें यही शर्त है कि आपको टिकट भीप एप से कराना होगा.
भोपाल रेलवे की योजना के तहत यदि आपने भीप एप से टिकट बुक कराया है तो आपको फायदा मिल सकता है. इसका लकी ड्रॉ रेलवे की तरफ से नवंबर में किया जाएगा. इसमें भीम से टिकट बुक कराने वाले पांच यात्रियों को लॉटरी के माध्यम से पुरस्कार देने की योजना है. जिन पांच यात्रियों का नाम ड्रॉ के जरिए आएगा, उन्हें रेलवे की तरफ से उनके मनपसंद स्थान की फ्री में यात्रा कराई जाएगी.
यदि आप और आपका परिवार आमतौर पर एसी कोच में यात्रा करता है तो यह खबर जानना आपके लिए जरूरी है. नए बदलाव के बाद अब एसी कोच के हर यात्री का आईडी चेक किया जाएगा. अभी कई यात्री एक ही पीएनआर पर यात्रा करते हैं और उनमें से एक ही व्यक्ति आईडी लेकर चलता है. लेकिन अब यह नहीं होगा. अब एसी कोच में सफर करने वाले हर व्यक्ति को अपना आईडी दिखाना होगा. नवंबर के बाद यानी दिसंबर से स्लीपर कोच में भी यात्री करने वाले हर मुसाफिर का आईडी चेक किया जाएगा.



0 comments:
Post a Comment