नहीं होगा पैराशूट नेताओं का टिकटः संतराम जाटव No tickets for Parachute leaders: Santaram Jatav



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  प्रदेश निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस मैदान में कूदने की तैयारियां कर ली है । गाजियाबाद नगर निगम में 80 वार्ड से बढ़ाकर अब 100 वार्ड कर दिए गए हैं। हर एक वार्ड में निगम पार्षद के लिए पार्षद का टिकट मांगने वालों की लाइन लगी है। वही वार्ड 36 प्रह्लाद गढ़ी वसुंधरा में बहुजन समाज पार्टी से टिकट मांगने वाले अरविंद चैधरी उर्फ चिंटू कई पार्टियों से होकर बसपा में टिकट मांग रहे हैं । 

उन्होंने 2014 का चुनाव बीजेपी को लड़वाया 2017 का चुनाव कांग्रेस प्लस समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा को चुनाव लड़या था। दावेदारी करने से पहले चिंटू चैधरी यह भूल गए उनकी  प्रोफाइल पर आज भी समाजवादी और कांग्रेस को प्रमोट करने वाले स्लोगन और कद्दावर लीडर के साथ फोटो लगे हैं।  आज उन्होंने वोट बैंक का फायदा उठाने के लिए बसपा का दामन थामा है।  यहा पार्टी के पदाधिकारियों को देखना होगा जिन लोगों ने पार्टी के प्रत्याशियों को हराया था वही आज इमानदारी की दुहाई देते हुए नजर आ रहे हैं। यदि पार्टी में पिछली भूल से सुधार नहीं किया तो नगर निगम चुनाव में नतीजे सोचने वाले आएंगे ।

जब इस संबंध में जॉन कोऑर्डिनेटर मेरठ मंडल संतराम जाटव जी से हमारे संवाददाता ने बात की तो उनका कहना था कि बसपा ने इमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को यदि नजरअंदाज किया तो पार्टी के लिए यह घातक होगा । उनका कहना है कि  किसी  पैराशूट से उतरे कैंडिडेट को टिकट दे दिया जाता है तो पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होगा वहीं नए की जीतने की संभावना भी कमजोर हो जाती है । उनका कहना है कि पार्टी में कोई भी टिकट खरीद कर चुनाव नहीं लड़ सकता । इस तरह की मामला हाईकमान के संज्ञान में है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment