जहां भी मौका मिलता ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर कूटते थे वीवीएस लक्ष्मण - sachin revealed his tweet laxmen batting ability





नई दिल्ली : सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के युग में टीम इंडिया में एक और बल्लेबाज ऐसा था, जिसकी बल्लेबाजी की बिना ब्लू ब्रिगेड की चर्चा अधूरी मानी जाएगी. ये हैं मोहम्मद अहजरुद्दीन के बाद कलाइयों के दूसरे जादूगर वीवीएस लक्ष्मण. उनकी बल्लेबाजी इतनी स्पेशल थी कि ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी इयान चैपन ने उन्हें वैरी वैरी स्पेशल लक्ष्मण कहा. बुधवार 1 नवंबर को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी टीम में साथी रहे खिलाड़ी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इनमें से एक हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर.


सचिन और लक्ष्मण ने लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है. ऐसे में सचिन उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें लक्ष्मण के बारे में कई मजेदार बातें पता हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर सचिन ने लक्ष्मण को वर्थ डे विश करते हुए ऐसे ही एक राज का खुलासा किया. उन्होंने लिखा... हेप्पी बर्थडे लक्ष्मण, क्या मैं इस मौके पर आपकी रन बनाने की क्षमता के बारे में एक खुलासा कर सकता हूं. आपकी कामयाबी के पीछे का राज है मैच में बल्लेबाजी से पहले नहाना और एक सेब खाना.



लक्ष्मण पक्के शाकाहारी  खिलाड़ी हैं. वह साई बाबा के भक्त भी हैं. गौरतलब है कि अपने करिअर के दौरान लक्ष्मण अगर किसी टीम के लिए बुरे सपने की तरह रहे तो वह टीम है ऑस्ट्रेलिया. यहां भी गौर करने वाली बात ये भी है कि ये टीम आज की स्टीव स्मिथ की टीम जैसी नहीं थी. ये वो टीम ऑस्ट्रेलिया थी, जो जीत के हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती थी.



स्टीव वॉ के नेतृत्व में पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलिया का डंका बजता था. लेकिन लक्ष्मण के लिए ये कोई खास बात नहीं थी. वह जहां भी मौका मिलता ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर कूटते थे. बात चाहे भारत के मैदानों की हो, या फिर पर्थ,  एडिलेड और सिडनी जैसे मैदानों की.


लक्ष्मण ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करिअर में कुल 11125 रन बनाए. इनमें से 3173 रन तो अकेले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे. इसमें भी 2000 रन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए. इतना ही वनडे में उन्होंने 4 शतक भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए. टेस्ट क्रिकेट में सचिन के बाद वह दूसरे बल्लेबाज हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार से ज्यादा रन बनाए.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment