16वां शतक के साथ ही सचिन और सहवाग से आगे निकल गए रोहित शर्मा - rohit sharma left behind sachin tendulkar and sehwag





नई दिल्ली: मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे डे-नाइट मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 16वां शतक जड़ने के साथ ही एक ऐसा बड़ा कारनामा कर डाला, जिस पर उनके गुरु सचिन तेंदुलकर को भी फख्र होगा. यही नहीं, उन्होंने इस शतक से अपने दोस्त और वरिष्ठ वीरेंद्र सहवाग को भी नहीं बख्शा, तो वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी रोहित शर्मा ने चुनौती दे डाली है. वैसोे रोहित ने चुनौती सौरव ही नहीं बल्कि कई और दिग्गजों को डे डाली है. मतलब आने वाले समय में कई रिकॉर्ड रोहित के बल्ले से भी निकलेंगे.

चलिए पहले बात गुरु-चेले की कर लेते हैं. अब यह तो आप जानते ही हैं कि सचिन तेंदुलकर एक तरह से रोहित शर्मा के मार्गदर्शक रहे हैं. पहले कई मौकों पर उन्होंने यह कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जो उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. और बुधवार को रोहित ने कम से कम एक मामले में तो यह कारनामा कर ही दिखाया.


मोहाली का यह शतक रोहित के वनडे करियर का 16वां शतक था. अपने 16वें वनडे शतक के लिए जहां सचिन तेंदुलकर ने 185 पारियां ली थीं, तो रोहित शर्मा ने सचिन के मुकाबले 18 पारियां पहले ही इस कारनामे को अंजाम दे डाला. रोहित शर्मा ने अपना शतक 167वीं पारी में पूरा करके गुरु को बता दिया कि वह आगे उनके और कई रिकॉर्डों पर पानी फेरेंगे.हां यह जरूर है कि यह बतौर कप्तान रोहित का पहला शतक है.


ठीक यही बात रोहित ने वीरेंद्र सहवाग को भी बता दी. अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक के मामले में रोहित अब वीरेंद्र सहवाग (15) को पछाड़ कर कर आगे निकल गए हैं. इस पारी के बाद वह सर्वाधिक वनडे शतक के मामले में चौथी पायदान पर आ गए हैं. रोहित से ज्यादा वनडे में शतक सिर्फ सचिन (49), विराट कोहली (32) और सौरव गांगुली (22) ने ही बनाए हैं.


धर्मशाला में सस्ते में निपटने के बाद रोहित शर्मा को जिस टॉनिक की जरुरत थी, वह उन्हें मोहाली में मिल गया है. और उम्मीद है कि अब रोहित का बल्ला तीसरे वनडे और टी-20 मुकाबले में भी लंकाई गेंदबाजों की लंका लगाएगा.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment