मोहाली में श्रीलंका को 393 रन का लक्ष्य दिया भारत ने - india vs sri lanka 2nd odi live at mohali





मोहाली: पहले वनडे में श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के लिए दूसरा मैच करो या मरो का मुकाबला बन चुका है. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया हर हाल में इस मैच में जीत हासिल करने के इरादे से मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मैदान में उतरी है .पहले वनडे में भारत को श्रीलंका ने सात विकेट से हराया था. भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था. इस मैच में धोनी ने 65 रनों की पारी खेली थी. दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के कप्‍तान थिसारा परेरा ने टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है. 50 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्‍कोर चारविकेट खोकर 392 रन रहा. शिखर धवन (68), श्रेयस अय्यर (88) और एमएस धोनी (7) आउट होने वाले बल्‍लेबाज हैं.  रोहित शर्मा 208 बनाकर नाबाद रहे.


पारी का पहला ओवर हरफनमौला एंजेलो मैथ्‍यूज ने फेंका जो मेडन रहा. सुरंगा लकमल की ओर से फेंके गए दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला. ओवर में छह रन बने. पारी के चौथे ओवर में रोहित ने भी लकमल को चौका लगाया. पारी के पांचवें ओवर में रोहित शर्मा ने फिर चौका लगाया. पांच ओवर के बाद टीम का स्‍कोर बिना विकेट खोए 20 रन था.आठ ओवर पूरे होने के बाद कप्‍तान थिसारा परेरा खुद को एक छोर से और नुवान प्रदीप को दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए लाए. 10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्‍कोर बिना विकेट खोए 33 रन था.

पारी का 11 वां ओवर भारत के लिहाज से अच्‍छा रहा. परेरा के इस ओवर में 12 रन बने जिसमें शिखर के दो चौके शामिल थे.पारी का 11 वां ओवर भारत के लिहाज से अच्‍छा रहा. परेरा के इस ओवर में 12 रन बने जिसमें शिखर के दो चौके शामिल थे. पारी के 15वें ओवर में धवन ने 23वां अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्‍होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए. 10 से 15 ओवर के बीच भारतीय बल्‍लेबाजों, खासकर धवन ने तेज बैटिंग की. इस दौरान टीम के खाते में 42 रन आए. 15 ओवर के बाद स्‍कोर बिना विकेट खोए 75 रन था. दोनों बल्‍लेबाजों ने जल्‍द ही शतकीय साझेदारी पूरी की. भारतीय टीम का पहला विकेट धवन (68 रन, 67 गेंद, नौ चौके) के रूप में ही गिरा, जिन्‍हें सचित पथिराना ने तिरिमाने से कैच कराया. रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की. धवन के आउट होने के बाद रोहित ने अपना 35वां अर्धशतक पूरा किया, उन्‍होंने इस दौरान 65 गेंदों पर पांच चौके जमाए. रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर स्‍कोर को 150 रन के पार पहुंचा दिया.25 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर एक विकेट पर 133 रन और 30 ओवर के बाद 170 रन था. रोहित ने श्रेयस के साथ मिलकर 35 ओवर में टीम इंडिया को 200 रन के पार पहुंचा दिया.रोहित के साथ शानदार बैटिंग करते हुए श्रेयस ने वनडे में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. वे 50 गेंदों पर पांच चौके लगाते हुए इस रनसंख्‍या तक पहुंचे.रोहित शर्मा ने इसके बाद अपना 16वां वनडे शतक पूरा किया. उन्‍होंने इस दौरान 115 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्‍का लगाया. 40 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्‍कोर एक विकेट पर 245 रन था और वह धर्मशाला वनडे की खराब बैटिंग की भरपाई करते हुए विशाल स्‍कोर की बढ़ रही थी.

शतक पूरा करने के बाद तो रोहित शर्मा ने पूरी तरह खुलकर बल्‍लेबाजी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर मनमर्जी से प्रहार करते हुए रनों की झड़ी लगा दी. उनकी तूफानी बल्‍लेबाजी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि 40 ओवर के बाद रोहित 116 गेंद पर 101 रन बनाकर क्रीज पर थे और 47 ओवर के बाद वे 171 रन (142 गेंद) तक पहुंच चुके थे. वे जिस तरह की बल्‍लेबाजी कर रहे थे उसे देखते हुए तीसरा दोहरा शतक उनकी पहुंच में लग रहा था.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment