लखनऊ, ( प्रमुख संवाददाता ) डीजीपी कार्यालय द्वारा एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को दी गयी सूचना के अनुसार तत्कालीन एडीजी अपराध अभय कुमार प्रसाद, आईजी रूल्स एवं मैन्युअल अमिताभ ठाकुर, आईजी एटीएस असीम अरूम तथा आईजी पीएचक्यू पी के मिश्र की समिति ने मेरठ जोन में तत्काल 19 नए थाने स्थापित किये जाने की संस्तुति की है, जिसे डीजीपी द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए पीएचक्यू भेजा गया है.
इनमे गाजियाबाद में 05 थाने शालीमार गार्डन, कौशाम्बी, नंदग्राम, अम्बेडनगर टीलामोड़ व सेक्टर-23 संजयनगर, गौतमबुद्ध नगर में 02 नए थाने फेस-1 व ओखला बैरेज, शामली में बौसाना, मेरठ में 02 थाने लाबड़ व समरगार्डन, सहारनपुर में 02 थाने खेड़ा मुग़ल व शेखपुरा कदीम, बुलंदशहर में 03 थाने नयी मंडी, चोला व जक्शन, मुज़फ्फरनगर में 02 थाने बहलना व खालापार, बागपत में बनियाली तथा हापुड़ में सपनावत शामिल हैं.
नूतन को दी गयी सूचना के अनुसार इस समिति ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार आवश्यक पुलिस थानों में मात्र 50% थाने ही उपलब्ध हैं. पूरे राज्य में 2891 थानों की जगह मात्र 1463 उपलब्ध हैं और 1428 थानों की कमी है. इस समिति द्वारा यह कमी प्रत्येक वर्ष 150 नए पुलिस थाने खोलते हुए 10 वर्षों में भरे जाने की संस्तुति की गयी है.



0 comments:
Post a Comment