3 लूटेरे गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान व लूट के 18000 रूपए बरामद 3 looters arrested for possession of stolen goods and looted rupees 18000



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात  गड्डा कॉलोनी मार्ग से अभियुक्त रोहित पुत्र बिहारीलाल  अनिल उर्फ टीटू पुत्र जगदीश  निवासी नूर शांति नगर गड्डा कॉलोनी सिकरोड थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा राहुल पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम काँधे थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर हाल पता निवासी नूर शांति नगर गड्डा कॉलोनी सिकरोड थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। 

जिनके कब्जे से थाना सिहानीगेट के मुकदमा अपराध संख्या 2026 /17 धारा 392 भादवि व  मुकदमा अपराध संख्या 2027/17 धारा 379 भादवि  से सम्बंधित पैन कार्ड , आधार कार्ड , एक पर्स लैदर का , एक गाड़ी टाइमेक्स , 18 हजार रूपए नगद , एक चाकू तथा  एक छुरी बरामद हुई है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment