लोनी मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न Complete Solution Day in Lonny Completes



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज तहसील लोनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनता की  शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं मौके पर निस्तारण किया जाता है। उन्होने लोगो से कहा कि वह प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ उठाये तथा अपनी समस्याओ को सम्पूर्ण समाधान दिवस में रखकर निस्तारण कराये । समाधान दिवस पर जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहते है। जिससे उनका मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। 
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओ का निस्तारण  करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जन समस्याओ को विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समय से निस्तारण करें निस्तारण में शिकायत कर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तौमर ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतो के निस्तारण में सहयोग किया। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी एनं0के0 गुप्ता, उप जिलाधिकारी लोनी अतुल कुमार सहित विविभन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment