बाल्मीकि समाज के लोगों को डोर टू डोर कूड़ा उठानेवाली गाड़ी से जोड़ने की मांग Demand for connecting people with Valmiki society to door to door pickpocket



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  बाल्मीकि राष्ट्रीय सेना ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कूड़ा टीपर गाड़ी से जोड़ने की मांग की है। 
बाल्मीकि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्र चंदेल ने नगरायुक्त को ज्ञापन देकर मांग की है कि बाल्मीकि समाज के लोग कई कालोनियों में लोगों के घरो से कूड़ा उठाकर बाहर ले जाकर डालते हैं। जिसके चलते लोग उन्हें कुछ पैसे देते हैं, जिससे इनके बच्चों का पालन पोषण होता है। निगम द्वारा कूड़ा टीपर गाड़ी हर कालोनियों में लगा देने से इनका रोजगार छीन गया है। ये लोग बेरोजगार हो गये है। 
उन्होंने नगरायुक्त से मांग करते हुए कहा है कि कूड़ा उठाने जाने वाली गाड़ी को गलियों में जाने से रोका जाए। पहले के तरह ही बाहर कूडेदान रखा जाए और एक प्वाइंट बनाया जाए जहां बाल्मीकि समाज के लोग कूड़ा लाकर गाड़ी में डाल सके । साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि निगम उन्हें स्थाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त कर इनकी सेवा ले सकता है। 
ज्ञापन देने वालों में उनके साथ अनिल चुड़ियाना, राहुल टांक, राजेन्द्र टांक, राजवती, सुशीला आदि मौजुद थी।  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment