शिकागो में 30 वर्षीय भारतीय छात्र को अज्ञात हमलावारों ने मारी गोली - indian student shot in united states chicago





न्यूयॉर्क: अमेरिका के शिकागो में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे 30 वर्षीय भारतीय नागरिक को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार कर घायल कर दिया. मीडिया में आई रिपोर्टों और भारत में उसके परिवार द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, छह दिसंबर को शिकागो के अलबानी पार्क इलाके में मोहम्मद अकबर को गोली मारी गई. स्थानीय मीडिया ने शिकागो पुलिस के हवाले से कहा है कि छह दिसंबर को सुबह करीब पौने नौ बजे कोई व्यक्ति उसके पास आया और उसे गोली मार दी.

पुलिस ने बताया कि गोली उसके गाल पर लगी. उसे गंभीर हालत में इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया.

शिकागो पुलिस ने कहा कि वे भारतीय छात्र पर हमले की जांच घृणित अपराध के तौर पर नहीं कर रहे हैं. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अकबर हैदराबाद का रहना वाला है. उसके परिवार ने बताया कि वह अमेरिकी शहर की डे वेरी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्किंग एडं टेलीकम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रहा है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment