फिल्म 'पैडमैन' का नया गाया 'द पैडमैन' रिलीज - akshay kumars movie padman title track the padman song released





नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का नया गाया 'द पैडमैन' रिलीज हो गया है. फिल्म के इस गाने में अक्षय का अंदाज बेहद अच्छा लग रहा है और गाने के दौरान बोले गए उनके कुछ डायलॉग्स आपको काफी पसंद आने वाले हैं. फिल्म का गाना पूरी तरह से अक्षय कुमार पर केंद्रित है. गाने में अक्षय की आम इंसान से 'पैडमैन' बनने की जर्नी को दिखाया गया है. इसके अलाव गाने में सोनम और राधिका भी नजर आ रही हैं.

बता दें, इस गाने का वीडियो आपको काफी पसंद आने वाला है. गौरतलब है कि फिल्म को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और फिल्म को आर बाल्की द्वारा डायरेक्ट किया गया है. गाना मीका सिंह ने गाया है और इसे अमित त्रिवेणी ने कंपोज किया है.


बता दें, यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगनाथन पर आधारित है. अरुणाचलम ने अपने गांव में महिलाओं को सस्ते दामों पर सैनेटरी नैप्किन दिलाने का काम किया था और इसके साथ ही उन्होंने सैनेटरी नैप्किन बनाने की मशीन भी बनाईं.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment