उत्तर भारत में कोहरे के कारण 17 ट्रेन रद्द, 26 के परिचालन में देरी 17 canceled due to fog in northern India, delayed operations of 26



नयी दिल्ली,  (भाषा) उत्तर भारत में आज छाये घने कोहरे के कारण कम से कम 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई अन्य ट्रेनों के परिचालन में देरी हुयी।

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, खराब दृश्यता के कारण सुबह छह बजे 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि 26 के परिचालन में देरी हुयी और छह के समय में फेरबदल किया गया।

पिछले सप्ताह, उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment