फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पीएम मोदी से खास कनेक्शन है: अली अब्बास जफर - ali abbas zafar told how tiger zinda hai is connected to pm modi





नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रैस कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म पहले दिन से ही लगातार रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म 2012 में रिलीज हुई 'एक था टाइगर' का सीक्वल है और फिल्म में सलमान खान एक बार फिर मिशन पर जाते हैं. फिल्म में दिखाई गई कहानी को लेकर फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुलासा किया है कि फिल्म का पीएम मोदी से खास कनेक्शन है.

दरअसल, फिल्म की कहानी 2014 के बचाव बंधक अभियान से प्रेरित है जिसमें भारत ने इराक के इस्लामिक स्टेट के कबजे से 46 नर्सों को बचाया था. बदा दें, उसी वक्त केंद्र में पीएम मोदी की सरकाई आई थी और यह सरकार के लिए कठिन परिस्थिति थी लेकिन इस परिस्थिति में सरकार ने काफी तेजी दिखाई थी और सभी नर्सों को सही सलामत वापस लाने में सफल रही थी. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस बारे में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया, उन्होंने कहा कि, हम पीएम के इस फैसले से काफी प्रभावित हुए थे.

फिल्म के एक सीन में परेश रावल का किरदार, टाइगर यानी सलमान खान से सवाल करता है कि क्या पीएम साहब को इस मिशन के बारे में पता है? जबकि फिल्म का असली डायलॉग था कि क्या मोदी जी को पता है? जफर ने कहा कि यह मोदी जी को सम्मान देने के लिए रखा गया था, लेकिन यह फिल्म काल्पनिक है और इसमें यह नहीं बताया गया कि मिशन को किस तरह से अंजाम दिया गया इस वजह से सेंसर बोर्ड ने हमें मोदी जी की जगह 'पीएम साहब' करने के लिए कहा और हमने उनकी बात मान ली, क्योंकि हम वास्तविक अभियान की जानकारी नहीं दे रहे थे.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment