लखीसराय/ शेखपुरा (बिहार): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को कहा कि उनके राज्य में सत्तासीन होने के बाद बिजली की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि गांवों में रहने वाले लोग भी टेलीविजन और एसी का लाभ ले रहे हैं. अपनी राज्यव्यापी विकास समीक्षा यात्रा के तहत शेखपुरा के अरियारी प्रखंड के परपर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुमार ने बिजली के दुरूपयोग को लेकर लोगों को आगाह किया.
कुमार ने कहा, ‘‘2005 में जब हमारी सरकारी बनी थी तो राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 700-800 मेगावॉट के आसपास हुआ करती थी. 2012 में चीजें दिखनी शुरू हो गईं और अधिकतम मांग बढ़कर 1700 मेगावॉट के आसपास हो गई. पिछले कुछ वर्षों में चीजें और तेजी से बेहतर हुई हैं...’’
उन्होंने कहा, ‘‘इससे लोगों की जीवनशैली में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है. टीवी और एसी अब ऐसी चीजें नहीं रहीं जिनका इस्तेमाल केवल शहर में रहने वाले कर सकते थे. गांव के लोग भी अब इनका इस्तेमाल कर रहे हैं.’’



0 comments:
Post a Comment