मशरूम वाले बयान पर फसे अल्पेश - alpesh thakor on pm modi mushroom diet taiwan woman answered





राहुल गांधी के लाख मना करने के बावजूद गुजरात विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के अंतिम दिन के प्रचार के वक्त कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला कर ही दिया. अल्पेश ने मोदी के खानपान पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ताइवान से इंपोर्ट किया गया मशरूम खाते हैं. मोदी जो मशरूम खाते हैं उसके एक मशरूम की कीमत 80 हजार होती है.

अल्पेश ने आगे कहा कि मोदी हर दिन ऐसे 5 मशरूम खाते हैं. यानि मोदी दिन भर में 4 लाख के मशरूम खाते हैं. अपने भाषण में आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए अल्पेश ने कहा कि आप सोचिए जब पीएम मोदी एक दिन में 4 लाख खा जाते हैं तो उनके बीजेपी कार्यकर्ता कितना खा जाते होंगे.

अल्पेश के इस बयान पर ताइवान की एक महिला ने पलटवार किया है. सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया 27 सेकंड का वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा ने भी वह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर रखा है.

वीडियो में ताइवान की महिला कहती हैं, "मैं मेसी जो हूं. मैं ताइवान से हूं, मैंने आज भारत से एक खबर देखी. एक भारतीय नेता ने कहा है कि ताइवान में ऐसा मशरूम है जिसकी कीमत 1200 डॉलर है और अगर आप वो मशरूम खाते हैं तो आप गोरे हो जाते हैं. मैंने अपने देश में ऐसी कोई बात नहीं सुनी है. ये नामुमकिन है. इसलिए मेरे देश को अपनी राजनीति में शामिल न करें."


स्पष्ट है कि इस बयान पर अल्पेश ठाकोर बुरी तरह घिर चुके हैं और अब जनता के बीच अपनी सफाई में कुछ भी कह पाने का मौका उनके पास बचा नहीं है क्योंकि 14 दिसंबर को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर दूसरे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे के बाद बंद हो चुका है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment