साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने आॅटो में सवारियों को बिठा कर लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक लूट के मामले का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में शरीर के आभूषण जैसे एक मंगलसूत्र, दो अॅंगूठी, एक मांग बिन्दी, एक झूमर आदि हैं।
थाना साहिबाबाद पुलिस ने आटो में सवारी बिठा कर उन्हें लूटनेे वाले चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। लुटरों के कब्जे से सोने का एक मंगलसूत्र, दो अॅंगूठी, एक मांग बिन्दी, एक झूमर आदि आभूषण बरामद किये हैं। इनसे दो अवैद्य तमंचे व दो चाकू भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नफीस उर्फ पप्पन पुत्र महमूद निवासी पश्चिमी मुस्तफाबाद थाना लोनी गाजियाबाद, सलमान पुत्र मतलूब निवासी प्रेमनगर निकट रब्बानी मस्जिद थाना लोनी, शकील पुत्र हारून निवासी मुस्तफाबाद निकट बिस्मिल्ला मस्जिद थाना लोनी तथा प्रदीप वर्मा पुत्र मदनलाल वर्मा निवासी बलरामनगर थाना लोनी गाजियाबाद हैं।
इस गैंग ने फिरोजाबाद से आयी एक परिवार की बृद्ध महिला से तीन दिन पहले आभूषण वाला थैला लूट लिया था। उस दिन भौपुरा में आॅटो में सीएनजी भरवाने का बहाना बना कर आभूषण वाला थैला लूट कर आटो सहित फरार हो गया था।



0 comments:
Post a Comment