वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत उत्तराखंड एकता मंच तथा स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने मदर डेरी वाला पार्क सेक्टर 1 वैशाली में रविवार को सफाई अभियान चलाया। बड़े लोगों का साथ बच्चों ने भी दिया तथा एकत्र कूड़े को कूड़ेदान तक पहुंचाया गया।
. उत्तराखंड एकता मंच के पदाधिकारी योगेंद्र सिंह विष्ट के अनुसार उन्होंने भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डेयरी वाले पार्क की साफ सफाई की तथा कूड़े को कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। इस नेक काम में बच्चों व महिलाओं ने भी सहयोग किया। इस नेक काम में उनके अलावा संजय रावत, दिलीप सिंह नेगी, महेश रावत, बीएस चैहान, रजनी, सुरेंद्र रावत, मंगल एस सजवान, सोनू तथा मोनू आदि ने भाग लिया। उनका कहना था उत्तराखंड एकता मंच के लोग यह अभियान जारी रहेंगे क्योकि यह अपने ही हित में है।
फोटो कैप्शन- सफाई करते उत्तराखंड एकता मंच के लोग।



0 comments:
Post a Comment