गाज़ियाबाद, गाजियाबाद निकाय चुनाव में भाजपा ने फिर अपना परचम लहराया है। महापौर के अलावा जिले की चारों नगर पालिका लोनी, खोड़ा, मोदीनगर और मुरादनगर में भी भाजपा प्रत्याशी ही चेयरमैन चुने गए। हालांकि जिले की चारों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया। निवाड़ी और फरीदनगर में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि डासना में एमआईएम और पतला में बसपा प्रत्याशी की जीत हुई है।
गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा ने कांग्रेस की उम्मीदवार डोली शर्मा को 1,63,675 मतों से हराया। हालांकि मुरादनगर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी विकास तेवतिया और पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी वहाब चौधरी के बीच कांटे की टक्कर रही। यहां विकास केवल 453 वोटों से जीते।
मोदीनगर में भी इस बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी के प्रत्याशी अशोक माहेश्वरी ने निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक सुदेश शर्मा को 4,603 वोटों से हराया। पिछले चुनाव में यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सरोज शर्मा जीती थीं।
वहीं लोनी में भाजपा की रंजीता धामा ने सपा की मेहरीन को हराकर लगातार तीसरी बार भाजपा को जीत दिलाई। पिछले चुनाव में उनके पति मनोज शर्मा विजयी हुए थे। पहली बार मत पड़ने वाले खोडा नगर पालिका में भाजपा की रीना भाटी ने पूर्व विधायक की पत्नी मोहिनी शर्मा (निर्दलीय) को 20 हजार वोट से हराया।
दो नगर पंचायतों पर निर्दलीयों का कब्जा
जिले की चारों नगर पंचायतों में पिछली बार निर्दलीय जीते थे। इस बार दो सीटों पर एमआईएम व बसपा ने खाता खोला है। डासना में एमआईएम की प्रत्याशी हंसार ने कांग्रेस की सकीना खान को 587 वोटों से मात दी। पतला नगर पंचायत में बसपा का खाता खुला। यहां बसपा के मनोज शर्मा ने रालोद के सचिन चौधरी को 300 वोटों से परास्त किया। वहीं निवाड़ी सीट पर दोनों निर्दलीय प्रत्याशी विमला और रजनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विमला 56 मतों से विजयी हुईं। फरीदनगर में भी दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। यहां अनवर अजीज ने ललित गर्ग को 23 वोटों से हराया।
कांग्रेस, सपा, आप और रालोद का खाता नहीं खुला
जिले के प्रमुख नौ निकायों की अधिकांश सीटों पर भाजपा के अलावा बसपा, सपा, कांग्रेस, आप और रालोद ने प्रत्याशी उतारे थे। बसपा का एक सीट पर खाता खुला। डासना में एमआईएम की जीत पर लोग आश्चर्यचकित हैं, जबकि कांग्रेस, सपा, आप और रालोद का खाता नहीं खुलना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की उम्मीद थी कि पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ रहीं सपा और बसपा अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
गाजियाबाद
जीते-आशा शर्मा (भाजपा)-2,82,793
हारे-डोली शर्मा (कांग्रेस)- 1,19,118
जीत का अंतर-1,63,675
खोड़ा
जीते- रीना भाटी (भाजपा)- 37,236
हारे मोहिनी शर्मा (निर्दलीय)- 17,234
जीत का अंतर - 20,002
मुरादनगर
जीते- विकास तेवतिया (भाजपा) : 20106
हारे- वहाब चौधरी (बसपा ) : 19653
जीत का अंतर- 453
मोदीनगर
जीते- अशोक माहेश्वरी भाजपा : 22935
हारे- सुदेश शर्मा रालोद समर्थित : 18333
जीत का अंतर- 4603
लोनी
जीते- रंजीता धामा (भाजपा)
हारे- मेहरीन (सपा)
जीत का अंतर
नगर पंचायतें
निवाड़ी
जीते- विमला देवी निर्दलीय: 1694
रजनी जाटव (सपा) : 1638
जीत का अंतर 56
पतला
जीते- मनोज शर्मा बसपा : 1824
हारे- सचिन चोधरी रालोद : 1524
जीत का अंतर- 300
फरीदनगर
जीते- अनवर अजीज निर्दलीय: 1353
हारे- ललित गर्ग निर्दलीय: 1330
जीत का अंतर 23
डासना
जीती- हंसार (एमआईएम)- 3258
सकीना खान (कांग्रेस)- 2671
जीत का अंतर- 587



0 comments:
Post a Comment