गाजियाबाद, गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा एक बार फिर अपना गढ़ बचाने में सफल रही। भाजपा ने मेयर के साथ ही वार्डों में भी अपना परचम लहराया है। जिले के तीनों मतदान केंद्र दिन भर भगवा रंग में ही डूबे दिखे। मेयर और मुरादर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित हो गए हैं। जबकि लोनी, खोड़ा और मोदीनगर नगरपालिकाओँ में भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। मेयर की भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा को डेढ़ लाख मतों से भी ज्यादा अंतर से हराया है।
मुरादनगर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी विकास तेवतिया ने पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी बहाव चैधरी को मात दी है। वहीं लोनी में भाजपा की रंजीता धामा और खोड़ा में रीना भाटी आगे चल रही हैं। इनकी जीत भी तय मानी जा रही है। हालांकि नगर पंचायतों में भाजपा चेयरमैन की सभी चारों सीटें हार रही है। डासाना में एमआईएम की प्रत्याशी हंसार बेगम जीत चुकी हैं। जबकि निवाड़ी में निर्दल प्रत्याशी विमला ने बाजी मारी है। फरीदर नगर में भत निर्दल प्रत्याशी अनवर अजीज ने जीत दर्ज की है। पतला में बसपा के प्रत्याशी मनोज शर्मा विजयी रहे हैं।
आशा शर्मा गाजियाबाद की पांचवी मेयर बनी
अब तक गाजियाबाद से भाजपा के ही मेयर चुने जाते रहे हैं। साल 1995 में पहली बार गाजियाबाद में नगर निगम के चुनाव हुए थे। तब भाजपा के प्रत्याशी दिनेश गर्ग विजई हुए थे। दूसरे टर्न में भी उन्हें ही जीत मिली। साल 2006 में दमयंती गोयल भाजपा प्रत्याशी के तौर पर गाजियाबाद की मेयर बनीं। साल 2012 में तेलूराम कंबोज कमल के फूल के निशान से चुनाव लड़े और मेयर चुने गए। उनके इंतकाल के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के ही आशु वर्मा विजय घोषित हुए। आशा वर्मा गाजियाबाद की पांचवी मेयर चुनी गईं हैं।कविनगर निवासी आशा शर्मा साल 1995 से 2005 तक दो बार भाजपा की पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री भी रही हैं।



0 comments:
Post a Comment