लखनऊ, ( विशेष संवाददाता ) उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 नगर निगमों में से 14 में मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है.
वहीं पहली बार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना दम दिखाते हुए अलीगढ़ और मेरठ की मेयर सीटों पर बीजेपी को हराकर कब्जा जमा लिया है.
बीजेपी की इस जीत में 4 नए नगर निगम अयोध्या-फैजाबाद, मथुरा-वृंदावन, सहारनपुर और फिरोजाबाद भी शामिल हैं.
खास बात ये रही कि पहली बार सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी को हर मेयर सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी.
कई जगह तो उसके मेयर प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई. वहीं इस चुनाव में फिरोजाबाद में एआईएमआईएम ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. उसने सपा, बसपा जैसी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया. हालांकि बीजेपी ने ये सीट आसानी से जीत ली.
मेयर चुनाव परिणाम
लखनऊ: बीजेपी की संयुक्ता भाटिया ने सपा की मीरा वर्धन को हराया.
अयोध्या: बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा की गुलशन बिंदु को हराया.
मुरादाबाद: बीजेपी के विनोद अग्रवाल ने कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को हराया.
मथुरा: बीजेपी के मुकेश आर्यबंधु ने कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया.
बरेली: बीजेपी के उमेश गौतम ने सपा के इकबाल सिंह तोमर को हराया.
कानपुर: बीजेपी की प्रमिला पाण्डेय ने कांग्रेस की वंदना मिश्रा को हराया.
अलीगढ़: बसपा के मोहम्मद फुरकान ने बीजेपी के राजीव कुमार को हराया.
गोरखपुर: बीजेपी के सीताराम जायसवाल ने सपा के राहुल को हराया.
वाराणसी: बीजेपी की मृदुला जायसवाल ने कांग्रेस की शालिनी यादव को हराया.
गाजियाबाद: बीजेपी की आशा शर्मा ने कांग्रेस की डोली शर्मा को हराया.
झांसी: बीजेपी के रामतीरथ सिंघल ने बसपा के बृजेन्द्र कुमार व्यास डमडम महाराज को हराया.
सहारनपुर: बीजेपी के संजीव वालिया ने बसपा के फजलुर्रहमान को हराया.
फिरोजाबाद: बीजेपी की नूतन ठाकुर ने एआईएमआईएम की मशरूर फातिमा को हराया.
मेरठ: बसपा की सुनीता वर्मा ने जीतीं.
इलाहाबाद: बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता ने जीत दर्ज की.
आगरा: बीजेपी के नवीन जैन ने बसपा के दिगम्बर सिंह को हराया.



0 comments:
Post a Comment