नई दिल्ली, ( संवाददाता ) बेवाक और निडर दैनिक समाचार पत्र अमृत वर्षा के संपादक पारस नाथ तिवारी का हृदय गति रूकने से मौत हो गई । इस घटना से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूर्ण क्षति है।
चार दिन पूर्व संपादक पारस नाथ तिवारी नोएड़ा प्रिटिंग प्रेस से लक्ष्मीनगर घर के लिए मेट्रो पकड़ने के लिए निकले थे। रास्ते में उनको अचानक दिल का दौरा पड़ और अस्पताल तक ले जाते समय उनकी इहलीला समाप्त हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें पटना स्थित निवास पर ले गए , वहीं उनकी अंतिम क्रिया की गई । पटना में ही उनका श्राद्ध कार्य भी किया जायेगा । अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप महाजन तथा सर्वोदय शांतिदूत के संपादक संजय त्रिपाठी ने उनके अचानक मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।



0 comments:
Post a Comment