पटना, ( संवाददाता ) बिहार में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हैं। अपराधियों ने इस बार नीतीश कुमार के एक मंत्री से रंगदारी मांगी है। जिस मंत्री से रंगदारी मांगी गई है उनका नाम खुर्शीद आलम है और वह बिहार के गन्ना मंत्री हैं।
मंत्री से पहले तो बदमाशों ने मैसेज कर के रंगदारी की मांग की लेकिन जब मैसेज का कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें फोन किया गया। मंत्री ने बताया कि फोन करने वाले ने भोजपुरी में कहा - ‘तोहरा मोबाइल पर मैसेज कईले बानी, देख ल।’
मंत्री ने जब कहा कि मैं मैसेज नहीं देखता तो रंगदारी मांगने वाले ने 10 लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि अकाउंट नंबर मैसेज किया है उस पर पैसे भेज दो नहीं तो तुम्हारा मर्डर कर दिया जायेगा। आलम को 29 दिसंबर को रंगदारी वाला मैसेज आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
पटना के डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर शिबली नोमानी खुद मामले की जांच कर रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment