जिस विकास मॉडल का वादा किया था उन मुद्दों पर बात करें पीएम: शत्रुघ्न सिन्हा - now bjp mp shatrughan sinha raises question on linking congress with pakistan by pm modi





नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से कांग्रेस को पाकिस्तान से मिल रही मदद लगाने के विवाद में अब बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी कूद पड़े हैं. उन्होंने इस बार सीधे पीएम मोदी पर ही सवाल उठा दिया है. बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि जिस विकास मॉडल का वादा किया था उन मुद्दों पर बात करें. सिन्हा ट्विटर पर लिखा, 'सर नए-नए ट्विस्ट और भरपाई की कोशिश की बजाए, आप उन मुद्दों पर बात करें जिनका आपने विकास मॉडल में वादा किया था. जैसे आवास, विकास, युवाओं को रोज़गार, स्वास्थ्य और शिक्षा. सांप्रदायिकता फैलाने वाले वातावरण को रोकें और स्वस्थ राजनीति और स्वस्थ चुनावों में वापस जाएं. जय हिंद'.


बीजेपी सांसद ने  एक और ट्वीट किया और चुनाव प्रचार में पाकिस्तान का लिंक जोड़ने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, आदरणीय सर, सिर्फ़ किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए, आप अपने राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ अंतिम चरण प्रक्रिया में रोज़ अनसुलझे और अविश्वसनीय मुद्दों को लेकर आ रहे हैं. अब चुनाव में पाकिस्तान उच्चायुक्त और जनरल को जोड़ दिया है.



आपको बता दें कि बीते गुरुवार को भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर एक कार्यक्रम दिल्ली में पहले से तय था जिसमें शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी भी आए थे और जिस मीटिंग का पीएम मोदी ज़िक्र कर रहे हैं वो उससे एक दिन पहले हुई थीय इस इवेंट से पहले ही मणिशंकर का पीएम को नीच कहने वाला बयान आ गया था. अब ये सवाल भी उठ रहा है कि पीएम कहीं इस टाइमिंग को भुनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं. जैसा कि उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली में मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायोग के साथ गुप्त मीटिंग हुई थी इसके बाद ही अय्यर ने उनको 'नीच' कहा था.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment