संस्था ने गरीब कन्या के विवाह के लिए किया सहयोग Organization helped to marry poor girl



गरीव लड़की को दान राशि देते संस्था के लोग।


वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता )   एक सामाजिक संस्था ने वैशाली में आस पास के घरों में काम करने वाली एक विधवा महिला  की कन्या की शादी के लिए स्त्री धन के रूप में कुछ सामान और नगद राशि भेंट की है।    .     

अनाया द ट्रेंडसैटर्स  नाम की एक सामाजिक संस्था ने एक गरीब विधवा की लड़की  अनीता की शादी के लिए घरेलू सामान के अलावा 21000 रूपये नगद भेंट में दिए हैं । संस्था की  कार्यकर्ता शालवी गुप्ता ने बताया कि लड़की अनीता की मां घरों में साफ सफाई के काम करती है, उसके पिता नहीं है। 

इसलिए उनकी संस्था के लोगों जिनमें गुलजार खान, मंजू श्रीवास्तव ,यश चड्ढा,अमरीश गर्ग,  पीयूष पानी दीक्षित ,कपिल सिंघल ,धीरेंद्र प्रताप सिंह ,गौरव राणा तथा मुकेश आनंद आदि ने मिलकर लड़की की शादी के सहयोग के लिए यह राशि एकत्रित करके दी है।  लड़की की शादी बीस दिसम्बर  को है। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment