घटिया सामान लगाने का ठेकेदार पर आरोप व प्रदर्शन Charge and performance on contractor for substandard goods



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  छाबड़ा कालोनी में नगर निगम गाजियाबाद के ठेकेदार के खिलाफ लोगो ने जमकर प्रदर्शन किया । 
लोगों का ठेकेदार पर आरोप है कि वह निर्माण कार्य में पीली ईट लगा रहा है यानी घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य में लगी सामग्री की जांच हो तथा अरोप सिद्ध होने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। 

        छावड़ा कलोनी में सीवर के मेन होल को ठेकेदार द्वारा टाइलों के नीचे दबाने से नराज कलोनी वासियो ने  नगरनिगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। छावड़ा कलोनी  निवासी डीएस अलुवालिया ने बताया की ठेकेदार द्वारा टाइल सही नहीं लग रहा है। सामान की गुणवक्ता सही नहीं है। निर्माण काम के दौरान सीवर के मेन होल को टायल के नीचे दबा रहा है, जिससे भविष्य में सीवर की सफाई के दौरान परेशानी होगी तथा इस काम को करने के लिये सड़क और टाइल दोनों तोड़नी पड़ेंगी। इससे यहां के लोगों को ही परेशानी होगी। बार बार कहने के बावजूद ठेकेदार किसी की नहीं सुन रहा है। वहीं नाली के निार्मण कार्य में पीली ईट लगा रहा है तथा टाइल्स की क्वालिटी भी मानक के हिसाब से ठीक नहंीं है। लोगों की मांग है कि इसकी जांच के बाद ही काम होना चाहिये। 

इस प्रदर्शन में बालकिशन, डीएस अलुवालिया, संदीप, अमन कपूर, जगजीत, सतीश, विनोद खटवानी, कृष्णा, उषा, किरण, यूके वालिया, सुशील, शाहिद, फरहा, अनूप आदि लोग मौजूद थे। वही स्थानिय लोगों ने पार्षद सरदार सिंह भाटी से भी मामले की शिकायत की है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment