इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) इंदिरापुरम इलाके में एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। यह नोएडा के एक स्कूल बस में पांचवी क्लास की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला बताया गया है। आरोपी ग्यारहवीं क्लास का छात्र है। छात्र नावालिग है तथा उसे हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह भेज दिया गया है। घटना के समय स्कूल बस में आया और शिक्षक के अलावा बस का कंडक्टर और ड्राइवर भी मौजूद थे ।
जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 62 के इंडस वैली स्कूल की बस गाजियाबाद के वसुंधरा में पांचवी क्लास की छात्रा को छोड़ने के लिए आई थी। आरोप है कि स्कूल बस में ही बच्ची से ग्यारहवीं क्लास के एक छात्र ने छेड़ छाड़ की। इसके बाद बच्ची ने मामले की शिकायत की। बच्ची की शिकयत पर थाना साहिबाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बीती रात आरोपी नावालिग छात्र को औपचारिकताओं को जुबेनाइल कोर्ट के सामने पेश किया तथा अदालत के आदेश पर आरोपी नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
एक बार फिर से यह सामने आया है कि कैसे एक नाबालिग आरोपी छात्र ने शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया। गुडगांव के प्रद्युम्न मामले में भी आरोपी जुवेनाइल ही स्कूल का छात्र था।



0 comments:
Post a Comment