साहिबाबाद, ( संवाददाता ) डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर साहिबाबाद में आज स्पिक मैके के सहयोग से लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि स्पिक मैके संस्था का मुख्य उद्देश्य नई पीढी को भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता एवं धरोहरों से परिचित कराना है, हमारी लोक संस्कृति हमारी विरासत है जिसे जानना और पहचानना युवा पीढी के लिए आवश्यक है। इस लक्ष्य के अंतर्गत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित डा. तीजन बाई द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय पंडवानी लोक गीत नाट्य की अभूतपूर्व प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री वी.के.चोपड़ा जी ने डा. तीजन बाई का हार्दिक अभिनंदन किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन युवा पीढ़ी को देश की धरोहरों के प्रति आकर्षित तो करता ही है , देश की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित कराता है। इस उद्देश्य के निमित्त उन्होंने स्पिक मैके की प्रशंसा की तथा इस मुहिम को सफल बनाने हेतु विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया । कार्यक्रम के अंत में समस्त कलाकारों का सम्मान करते हुए श्री वी.के. चोपड़ा जी ने डा. तीजन बाई द्वारा अद्भुत प्रस्तुति के लिए आभार अभिव्यक्त किया।


0 comments:
Post a Comment