साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) भारत संचार निगम लिमिटेड गाजियाबाद के अधिकारियों की लापरवाही से राजेंद्र नगर टेलीफोन एक्सचेंज 16 दिसंबर से ठप पड़ी ळें इससे लाजपत नगर कालोनी के उपभोक्ता परेशान हंै और अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
जानकारी के अनुसार लाजपत नगर साहिबाबाद में पानी की लाइन डालने के दौरान 16 दिसंबर को टेलीफोन की लाइन कट गई। 15 दिन बीत जाने पर भी भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी टेलीफोन की केबिल को ठीक नहीं करा सके हैं। इस से राजेंद्र नगर टेलीफोन एक्सचेंज ठप पड़ी है और लाजपतनगर के उपभेक्ता परेशान हैं। इस मामले में लाजपतनगर में रहलने बाले एमटीएनएल के एक पूर्व अधिकारी जतीश चंद्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हां यह बात सही है कि उनके क्षेत्र की केवल 16 दिसंबर से कटी हुई है और इस मामले में जब उन्होंने गाजियाबाद के जीएम संजीव त्यागी से बात की गई तो वह कोई संतोशजनक जवाब नहीं दे सके और ना ही 15 दिनों में केवल को ठीक करा सके हैं। वह खुद हैरान हैं कि आखिर टेलीफोन की इतनी खराब व्यवस्था से भारत संचार निगम लिमिटेड कैसे चल पाएगा ? जबकि अगर यही हालत प्राइवेट सेक्टर में हुई होती तो अब तक कंपनी के सभी बड़े अधिकारियों को हिसाब देकर घर पर बिठा दिया होता।



0 comments:
Post a Comment