एडीएम के आश्वासन पर पांचवे दिन अनशन हुआ समाप्त ADM's assurance ends on 5th day



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   पेड़ को बचाने व पर्यावरण सुरक्षा की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता डी पी पांडेय का अनशन आज एडीएम सिटी गाजियाबाद के आश्वासन पर समाप्त हो गया। इस मौके पर नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय, सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पहलवान समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संजीव शर्मा ने जूश पिलाकर अनशन समाप्त कराया। 

पिछले पांच दिनों से यानी 26 दिसम्बर से प्राकृतिक रूपा भाई डी पी पांडेय क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों की कटाई से दुखी होकर प्रशासन के खिलाफ वसुंधरा के अटल चैक पर आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। इस ठंडी में खुले आकाश के नीचे बैठ कर जहां क्षेत्र के आम आदमी को झकझोरने का काम किया है, वहीं प्रशासन को भी पर्यावरण व पेड़ों की सुरक्षा का लिए जागरूक करने का काम किया है। एडीएम सिटी अमीत पाल  आज करीब 2ः30 बजे अटल चैक पर आकर पांडेय जी के पेड़ों के काटने की पीड़ा तथा उनके द्वारा पेड़ों के बचाने के पक्ष में किये जा रहे कार्यो को सुना । उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन हरे पेड़ों के काटने के मुद्दे पर अब सजगता से काम करेगा। उन्होंने कहा कि आप अच्छा काम कर रहे है। अपने साथ सरकार को जोड़ कर चले। मैं आपका साथ दूंगा। 

इससे पूर्व जोनल प्रभारी सुनील राय ने एक ज्ञापन लेकर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। संसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने जूश पिलाकर अनशन समाप्त कराया। 

पांडेय जी ने एडीएम और जोनल प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में छह विंदूओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र ही इस पर कदम उठाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वप्रथम इसकी जांच कराई जाये कि पेड़ों को काटता कौन है ? दूसरा बिजली विभाग तारों से पेड़ो के छूने के पश्चात टहनियों को काट कर पेड़ को खराब कर देते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि बिजली विभाग यह व्यवस्था क्यों नहीं करता है कि तार से पेड़ के छूने के बाद भी करन्ट उसमें आने की संभावना न रहे। पेड़ों को निश्चित दूरी पर लाये जाएं, साथ ही सड़को के किनारे जहां पेड़ है उस स्थान को छोड़ कर नये पेड़ लगाये जाए। पेडों का सेक्टर अनुसार नंबर प्लेट भी लगाएं जांए। छठा और अंतिम में उन्होंने नहर के किनारे भूमाफियाओं द्वारा धर्म, पार्क, झुग्गी - झोपड़ी के नाम पर ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा हैं, उस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 

इस दौरान उनके समर्थन में ग्रीनमैन विजयपाल वघेल भी आज अनशन पर बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण के लिए पेड़ों की रक्षा हमारा प्रथम दायित्व है। पेड़ों को कटने से बचाये साथ ही क्षेत्र के वायुमंण्डल को साफ - सुथरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये।

इस मौके पर विरेन्द्र तिवारी, कैलाश नागर, संजीव झा, चंदन कुमार दुबे, नीतू पांडेय रेखा जोशी, राजेश श्रीवास्तव, गीता पांडेय, करतार सिंह आदि लोग मौजुद थे।    



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment