अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को टाइम मैगजीन ने किया सम्मानित - time magazine honors kansas firing hero ian grillot





ह्यूस्टन: अमेरिका के कंसास में इस साल की शुरुआत में नस्ल से प्रभावित होकर की गई गोलीबारी के दौरान भारतीय को बचाने के लिए गोली खाने वाले अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को टाइम मैगजीन ने सम्मानित किया है. वह घटना के समय बीचबचाव की कोशिश कर रहे थे. ग्रिलोट का नाम टाइम मैगजीन के 'फाइव हीरोज हू गेव अस होप इन 2017' की सूची में आया है.

इस साल फरवरी में पूर्व नौसेना कर्मी द्वारा भारतीयों को ओलेथ के एक बार में निशाना बनाने के दौरान तब 24 वर्षीय ग्रिलोट गोलीबारी में बीचबचाव कर रहे थे, जिसकी वजह से वह घायल हो गए थे. इस घटना में एक भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की मौत हो गई थी और उनका सहकर्मी आलोक मदसानी गंभीर रूप से घायल हो गया था.



टाइम मैगजीन के द्वारा बृहस्पतिवार को प्रकाशित किए गए एक लेख में ग्रिलोट ने कहा है कि अगर वह घटना के समय कुछ नहीं करते तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाते. दूसरे लोगों को बचाने के दौरान ग्रिलोट के सीने में गोली लगी थी. ग्रिलोट रेस्त्रां में बास्केट बॉल मैच देख रहे थे तभी एक बंदूकधारी ने श्रीनिवास और आलोक पर 'मेरे देश से बाहर जाओ' कहते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी.

गौरतलब है कि इसी साल 51 वर्षीय अमेरिकी पूर्व नौसैन्य कर्मी एडम पुरिंटन ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की गोली मारकर हत्या कर दी और 32 वर्षीय आलोक मदसानी को घायल कर दिया. एडम ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मेरे देश से बाहर निकल जाओ. ग्रिलॉट ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो जारी किया था.

जिसमें इसमे उसने कहा, ‘मैं सिर्फ वहीं कर रहा था जो किसी को भी अगले इंसान के लिए करना चाहिए.  यह इस बारे में नहीं है कि वह कहां से था या उसकी जाति क्या थी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment