ऑड ईवन में किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी - women and two wheeler vehicles will not get exemptions five special things in odd eve



दिल्ली सरकार नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल (एनजीटी) के निर्देशानुसार ऑड ईवन लागू करेगी और इसमें किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी. यानि पिछली बार की तरह इस बार महिलाओं और दो पहिया वाहनों को कोई छूट नहीं मिलेगी.


एनजीटी के निर्देशों के अनुसार ऑड ईवन लागू किया जाएगा और ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगाई जाएगी. दिल्ली सरकार ने बुधवार को सुनवाई के दौरान अपना प्रदूषण से निपटने का एक्शन प्लान एनजीटी को दिया. दिल्‍ली सरकार ने बताया कि इसमें प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' होने पर निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाएगी .एनजीटी ने कहा कि दिल्ली में पर्यावरण को लेकर एक भी एफआईआर तक नहीं हुई है. आप लोग सिर्फ़ बताते हैं कि हमने बहुत चालान किए हैं लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं होगा है. प्रदूषण कर रहे उद्योगों को बंद किया जाएगा और कूड़ा जलाने पर पूरी पाबंदी लगाई जाएगी


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment