गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात करीब 23ः30 बजे रवि होटल पटेलनगर से अभियुक्त अरुण उर्फ काके पुत्र महेन्द्रपाल सिंह निवासी ए 9 पटेल मार्ग उदल नगर थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद, सोनू उर्फ छोटे पुत्र जीवन निवासी बाल्मिकी कुंज गली नं0 9 थाना सिहानीगेट, जनपद गाजियाबाद तथा श्लोक पुत्र जुगुल किशोर निवासी मं0नं0 410 सिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से पुलिस ने तीन चाकू, मुकदमा अपराध संख्या 265/17 धारा 379 भादवि थाना कविनगर,गाजियाबाद से सम्बन्धित एक बाईक हीरो होण्डा सीडी डाॅन नं0 यूपी 14 बी बी 7107 व 2000रुपये बरामद किया है।



0 comments:
Post a Comment