गाजियाबाद, ( संवाददाता ) कविनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार भिक्कनपुर निवासी राकेश गोविंदपुरम के बापूधाम में रहते हैं। राकेश और संगीता(29) की शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई थी दोनों के 3 तीन बच्चे भी हैं।शनिवार को राकेश अपने काम पर गए हुए थे उस समय संगीता और उनके तीन बच्चे घर में मौजूद थे। संगीता ने 12ः30 बजे के करीब चुन्नी के सहारे पंखे से लटक गयी। बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो संगीता को लटका हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग इकट्ठे हो गए और संगीता को उतारकर पास ही के एक अस्पताल लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कवि नगर अमरजीत सिंह ने बताया कि संगीता के पति राकेश के परिवार के मुताबिक संगीता बहुत दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रही थी।



0 comments:
Post a Comment