लोनी पुलिस ने अलग - अलग मामलों में पांच अीिायुक्तों को किया गिरफ्तार Lonnie police arrested five suspects in separate cases



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी पुलिस ने अलग - अलग मामलों में तीन जगहों से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे  खड़खड़ी फाटक से अभियुक्त गौरव पुत्र बाबू सिंह निवासी विकास नगर गाजियाबाद तथा मुस्तकीम पुत्र कमरुद्दीन निवासी कासिम नगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक सीएमपी 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, चोरी का लैपटॉप व एक चाकू बरामद हुआ है। 

दूसरी घटना में पुलिस ने आज सुबह ही करीब 10.30 बजे  विकास इंटर कॉलेज के पास से अभियुक्त तस्लीम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी सब्बो का मकान जमाल पुरा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से थाना लोनी के मुकदमा अपराध संख्या  1223/17 धारा 457/380/411 आईपीसी से सम्बंधित एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

इसी तरह पुलिस ने कल देर रात डीएलएफ चैराहा से अभियुक्त रवि पुत्र महावीर निवासी 560 करावल नगर थाना करावल नगर दिल्ली, सुमित पुत्र करण सिंह निवासी 554 करावल नागर थाना करावल नगर दिल्ली को गिरफतर किया  है। जिनके कब्जे से एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर न0 डीएल 5 एसएडब्लू 4159 सम्बंधित ई-एफआईआर 1535/18 थाना खजुरी व एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment