कारोबार में सेंसेक्स में मामूली गिरावट; वाहन, आईटी कंपनियों के शेयरों में नुकसान Minimum decline in Sensex in business; Loss in stocks of vehicles, IT companies



मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था, लेकिन तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों द्वारा अपने पोर्टफोलियो में कमी करने से यहां बाजार में गिरावट आई। वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से भी यहां धारणा पर असर पड़ा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कुछ बढ़त के साथ 33,929.61 अंक पर खुलने के बाद 33,998.37 अंक तक गया। बाद में यह टूटकर 33,765.43 अंक पर आया। मूल्यवर्धन वाली खरीदारी से हालांकि इसमें कुछ सुधार हुआ। अंत में सेंसेक्स 18.88 अंक या 0.06 प्रतिशत के नुकसान से 33,793.38 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 244.57 अंक टूटा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक अंक या 0.01 प्रतिशत के नुकसान से 10,443.20 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 10,503.60 से 10,429.55 अंक के दायरे में रहा।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment