नाला पर किया गया अतिक्रमण ढहाता बुलडोजर
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) नगर निगम मोहन नगर के जोनल प्रभारी के देखरेख में आज राजीव कोलोनी में नाले पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया गया। कुछ लोगों ने स्वयं नाले पर किए अतिक्रमण को अपने हाथों से हटाया।
आज सुबह करीब 10 बजे निगम का बुलडोजर कालोनी में नाले पर किये अतिक्रमण को गिराने तथा चारो तरफ नाला की सफाई कराने के लिए शांति निकेतन स्कूल के सामने आ गया। कालोनी के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए । लोगों ने नाला सफाई के लिए नाले पर किये गये अतिक्रमण को तोड़ कर सफाई के लिए तैयार दिखे। सबसे पहले स्कूल गेट के सामने बनी पुलिया तथा समीप ही मेन सड़क की पुलिया को तोड़ा गया। उसके बाद कुछ लोग अपने घर के सामने बने नाले पर सीढ़ी व पटिया को तोड़ना शुरू कर दिया। जहां भी नाले की सफाई में परेशानी दिखाई दी, वहां निगम के सफाई इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बुलडोजर लगा कर तोड़ दिया। कालोनी के चारो तरफ पिछले वर्ष ही नाला बनाया गया है, लेकिन नाला पूरी तरह से चैक हो गया है। पानी की सही निकासी न होने के कारण कुछ लोगों ने नाला सफाई की मांग जोनल प्रभारी गौतम जी से किये थे।
इस मामले में जोनल प्रभारी शिव कुमार गौतम का कहना है कि वार्ड - 28 को निगम ने गोद लिया है। इसी के तहत इसकी साफ - सफाई एवं हर तरह की सुविधाओं के लिए निगम यहां काम कर रहा है। उन्होंने इस संवाददाता को बताया कि इस वार्ड में 3 शोचालय का निर्माण करा दिया गया है। पूरे जोन में 18 शोचालय का निर्माण किया गया है। सभी बिजली के खम्भों पर एलईडी लाईट भी लगा दिया गया है। कालोनी में जहां भी पोल होंगे, वहां भी एलईडी लाईट लगाई जायेगी। कालोनी में नागरिकों के लिए और भी सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने रास्ते से हटाई गई पुलिया की सफाई के बाद मरम्मत करा कर शीध्र ही लोगों के आने - जाने योग्य बनाने का अश्वासन भी दिया।
इस मौके पर सफाई इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कई लोगों का चलान भी काटे जो लोग सड़क पर मलवा डाल रखे है। उनके साथ सफाई सुपरवाईजर राजपाल, सफाई कर्मचारी कुलदीप व अन्य मौजुद थे। बुलडोजर के पीछे लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई तरह की लोगों में चर्चाएं भी सुनने को मिल रही थी।





0 comments:
Post a Comment