बजट में 24 नए मेडिकल कॉलेज और प्रधानमंत्री रीसर्च फेलोशिप स्कीम की घोषणा - union budget 2018 budget for education





नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते हुए आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से देश भर में एकलव्य स्कूल खोलने की घोषणा की है. इसके अलावा उन्होंने  24 नए मेडिकल कॉलेज और प्रधानमंत्री रीसर्च फेलोशिप स्कीम भी शुरू करने की घोषणा की है. वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार देश में प्लानिंग और आर्किटेक्चर के लिए जल्द ही दो नए स्कूल खोलने की तैयारी में है.



इन दो स्कूल के खुलने के बाद देश में ऐसे स्कूलों की कुल संख्या 18 हो जाएगी. वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार अब से बीटेक करने वाले एक हजार छात्रों को प्रधानमंत्री फेलोशिप दिया जाएगा. देश में 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई है.



वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हम चाहते हैं कि हर तीन संसदीय क्षेत्र पर एक मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराया जाए. लिहाजा 24 नए कॉलेज खोलने से हमें इस योजना को पूरा करने में मदद मिलेगी. अरुण जेटली ने भाषण के दौरान डिजिटल एजुकेशन को भी बढ़ावा देने की बात कही है.

Budget 2018: शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी अहम बातें:

1- आदिवासी आबादी के लिए सरकार पूरे देश में एकलव्य स्कूल खोलने जा रही है.

2- बीएड करने वालों के लिए इंटिग्रेटेड प्रोग्राम शुरू किया जाएगा.

3- देश भर में 24 नए मिडकल कॉलेज खोले जाएंगे, साथ ही चल रहे कॉलेजों को भी अपग्रेड किया जाएगा.

4- 1000 बीटेक छात्रों के लिए पहली बार शुरू की जाएगी प्रधानमंत्री रीसर्च फेलोशिप.

5- प्लानिंग और आर्किटेक्चर के लिए दो नए स्कूल खोले जाएंगे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment