राजस्थान उपचुनाव : तीनों सीटों पर मतगणना शुरू Rajasthan by-election: Counting of votes on all three seats



जयपुर,  (भाषा) राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गयी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि तीनों सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। बढ़त के रूझान निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

मतगणना के के लिए निर्वाचन विभाग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं। सिर्फ पासधारकों को मत गणना स्थल तक जाने की अनुमति है। मतगणना कर्मियों के पास जाने की अनुमति किसी को नहीं है।

चुनाव परिणाम मध्याहन पूर्व आने की संभावना है।

गौरतलब है कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद प्रोफेसर सांवर लाल जाट (अजमेर), भाजपा सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण अनिवार्य हुआ।

तीनों सीटों पर मतदान 29 जनवरी को हुआ।

अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा के जवंसत सिंह यादव, कांग्रेस के डा करण सिंह यादव, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रधु शर्मा और भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा के बीच जबकि माडलगढ़ विधानसभा में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच कड़ा मुकाबला है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment