नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट और बिहार में अररिया लोकसभा तथा भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो चुके हैं. यूपी और बिहार दोनों ही राज्यों में वोटिंग की शुरुआत धीमी हुई है, हालांकि बिहार में दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में उत्साह भी बढ़ता दिखा.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 43% तो फूलपुर में कुल 37.39% वोट पड़े. दोनों जगहों पर औसत 40 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं बिहार के अररिया में 57 प्रतिशत, जेहानाबाद में 50.6 प्रतिशत और भभुआ में 54.3 प्रतिशत मतदान हुए. तीनों सीटों पर औसत 53.9 प्रतिशत वोट पड़े.
यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई थी, वहीं फूलपुर सीट का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किया करते थे. राज्य की योगी सरकार के लिए यूपी की इन दोनों सीटों पर उपचुनाव साख की लड़ाई के रूप देखी जा रही है.
बिहार की बात करें तो राज्य में नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद बदले समीकरण के बीच यह पहला चुनाव होगा. ऐसे में इसे नीतीश के फैसले पर जनता की मुहर के रूप में भी देखा जा रहा है.



0 comments:
Post a Comment