तमिलनाडुः जंगल की आग में फंसे 40 स्टूडेंट्स, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वायुसेना Tamilnadu: 40 students stranded in forest fire, air force engaged in rescue operation



रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने ट्वीट किया कि वायुसेना आग में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही है.

कोयंबटूर,  तमिलनाडु के कोयंबटूर और इरोड जिलों से ट्रेकिंग के लिए कुरंगनी हिल्स पहुंचे करीब 40 छात्रों के जंगल की आग में फंसे होने की आशंका है. राज्य के थेणि जिले के बोदिनायक्कनूर स्थित जंगल में रविवार को भीषण आग लग गई है.

सूत्रों की मानें तो जब आग लगी तो करीब 40 छात्र जंगल के पर्वतीय इलाकों में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे. कुछ छात्रों को बचा लिया गया है लेकिन कई अन्य अब भी आग से घिरे हुए हैं. रेस्क्यू किये गए छात्रों में से सात घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

तमिलनाडु के थेणि जिले में फैली जंगल की आग में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका है. खबरों के मुताबिक छात्र कुरंगनी हिल्स में ट्रेकिंग के लिए गए थे, इसी दौरान आग लग गई और वे वहां फंस गए.

मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई है. आग में छात्रों के फंसे होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से छात्रों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की गुहार लगाई.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने छात्रों को रेस्क्यू करने के निर्देश दे दिए हैं. उन्होंने लिखा कि वायुसेना छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है.

वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मौके के लिए रवाना हो चुके हैं.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment