नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सीलिंग अभियान की वजह से कारोबारियों को हो रही परेशानियों का समाधान तलाशने के लिए मंगलवार को अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन को पत्र लिखकर कहा, ‘‘ हमें राजनीति से ऊपर उठना चाहिए और सीलिंग की वजह से आ रही समस्याओं का समाधान मिलकर निकालना चाहिए।’’
उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में प्रत्येक दल से तीन लोगों से अधिक नहीं होने चाहिए ताकि बैठक सुगमता से चल सके।
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने जनवरी में आरोप लगाया था कि आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बदसलूकी की थी जब वे सीलिंग अभियान से प्रभावित कारोबारियों को राहत देने के बारे में बातचीत करने वहां गये थे।
इस सिलसिले में कुछ आप विधायकों पर मामला दर्ज किया गया।



0 comments:
Post a Comment