तीसरे मोर्चे के गठन पर मोइली को संदेह Moily doubts on the formation of third front



हैदराबाद,  ( भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने देश में तीसरे मोर्चेके अस्तित्व पर संदेह जताते हुए आज कहा की उनकी पार्टी की अगुवाई में बना‘‘ महागठबंधन’’ ही भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का प्रभावी रूप से मुकाबला कर सकता है ।

ऐसी खबरें हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना में अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव के साथ मिल कर गैर भाजपा, गैर कांग्रेसी तीसरे मोर्चे के गठन का प्रयास कर रही हैं ।

मोइली ने इस पर कहा कि कांग्रेस के बगैर भाजपा के‘‘ विकल्प’’ की बात नहीं की जा सकती।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीटीआई से कहा, ‘‘ यह( तीसरा मोर्चा) मृत पैदा हुए बच्चे के समान होगा । कांग्रेस के बिना आप किसी विकल्पके बारे में नहीं सोच सकते हैं ।’’ 

मोइली ने कहा, ‘‘ काग्रेस को( गैर भाजपा महागठबंधन का) नेतृत्व करना पड़ेगा ।

उन्होने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर वे( जो लोग तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिश कर रहे हैं) कांग्रेस के बिना ऐसा नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस के बिना उन्हें सर्वमान्य नेता नहीं मिलेगा क्योंकिवे सभी क्षेत्रीय ताकतें हैं ।’’ 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को किसी राष्ट्रीय दल( कांग्रेस) के साथ मिलना पड़ेगा ।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बिना, तीसरा मोर्चा अतीत में असफल रहा है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment