राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ के 79वें गठन दिवस की परेड में भाग लिया Rajnath Singh participated in the parade of 79th Formation Day of CRPF




नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  केंद्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह ने देश के सामने मौजूद सुरक्षा खतरों जैसे आतंकवाद, वामपंथी चरमपंथी हिंसा और उत्तर पूर्व के विद्रोहियों से निपटने में सीआरपीएफ के योगदान की प्रशंसा की। श्री राजनाथ सिंह ने बल के गठन के 79वें वर्ष पर गुरुग्राम में आयोजित एक समारोह में सीआरपीएफ के जवानों को संबोधित करते हुये ऐसा कहा।

श्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ के वीर जवानों द्वारा अराजक तत्वों की योजनाओं को सफलतापूर्वक विफल करने की कई घटनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि राष्ट्र को सीआरपीएफ पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं संरक्षा जो कि देश के आर्थिक विकास की पहली जरुरत है इसको सुनिश्चित करने में इस सुरक्षा बल की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने माओवादियों को सफलतापूर्वक भारी नुकसान पहुंचाया है जो कि हताशा भरी रणनीति पर काम कर रहे हैं क्योंकि यह संघर्ष इस समय अंतिम चरण में है। उन्होंने सीआरपीएफ से आग्रह किया कि वह लोगों को सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी दे और माओवादियों की विकास विरोधी गतिविधियों को सामने लाये। इस बल की बहुआयामी भूमिका पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर हो या वामपंथी चरमपंथ या उत्तर-पूर्व या चुनाव या फिर आंतरिक सुरक्षा देश सीआरपीएफ की ही तरफ देखता है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment