96 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार 96 accused arrested, including illegal English liquor



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना खोडा पुलिस ने बीती रात बिजेन्द्र के खेत से अभियुक्त बबलू पुत्र धूम सिंह निवासी कला एंकलेव थाना खोडा जनपद गाजियाबाद तथा अजय पुत्र धूम सिंह निवासी कला एंकलेव थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुयी है।

90 पव्वा अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम प्रकाश विहार से अभियुक्त रहीश पुत्र साहिद निवासी कंचन पार्क थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 90 पव्वा अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुयी है।

42 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस कल देर रात गुप्ता हाॅस्पीटल के पास से अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र रतिराम निवासी पवन विहार थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 42 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुयी है।

दो किलो 400 ग्राम अवैध गांजा सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार  - थाना कोतवाली पुलिस कल दोपहर बाग भटियारी निकट साई मन्दिर से अभियुक्त शहजाद पुत्र शब्बीर निवासी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, आरिफ पुत्र नजरु निवासी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद  तथा मौ0 नदीम पुत्र रियाजुददीन निवासी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment