आवंटियों का प्रदर्शन Demonstration of allottees



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  अहिंसा खंड क्षेत्र की क्लाउड 9, सोसायटी के मेन गेट पर सैकड़ों आवंटियों ने प्रदर्शन कर भवन निर्माता के खिलाफ नारेबाजी की। आवंटियों का आरोप है कि भवन निर्माता की गलती से उनका मुख्य रास्ता बंद हो जाएगा जिससे उन्हें आने जाने के लिए 3 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा और असुविधा अलग से होगी।
        
जानकारी के अनुसार अहिंसा खंड इंदिरापुरम में क्लाउड 9 के मेन गेट पर सोसायटी के रहने वाले लोगों ने अपने भवन निर्माता के खिलाफ शनिवार की सुबह प्रदर्शन किया और भवन निर्माता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आवंटियों ने बताया कि भारतीय मजदूर कल्याण संघ की ओर से भवन निर्माता के खिलाफ हाईकोर्ट इलाहाबाद में एक याचिका दायर की गई थी।  जनहित याचिका में बताया था भवन निर्माण में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपनी सोसाइटी का मुख्य रास्ता बनाया है। अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में सरकारी जमीन को खाली कराने के आदेश दिए हैं। 

उधर बिल्डर ने अदालत का दरबाजा खटखटाते हुए जमीन खाली कराने के आदेश पर स्थगन आदेश मांगा है। बिल्डर इस भूमि को अपनी बता रहा है। अगर जांच में यह सरकारी भूमि निकलती है और अदालती आदेश से खाली कराया जाता है तो सोसाइटी का मेन रास्ता बंद हो जायेगा। इसकी खमियाजा आवंटियों को झेलना पड़ेगा। आने जाने में परेशानी अलग से होगी। इस सोसाइटी में करीव 800 परिवार रहते हैं जिन्हें 3 किमी की दूरी तय करने के बाद मुख्य सड़क पर आना होगा। दूसरी और भवन निर्माता इस मामले में अपना पक्ष देने के लिए मौके पर नहीं आए।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment